तालाब में डूबने से हुई युवक की मौत

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) :  कोरबा जिले के उरगा थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत तुमान में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां के निवासी बलदेव कैवर्त (24) दिनांक 12 अगस्त को नहाने के लिए जूना तालाब गए थे, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं आने पर ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की।

ग्रामीणों की तलाश के बाद भी बलदेव का कोई पता नहीं चला, जिससे उनके परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। अगली सुबह जब ग्रामीण तालाब के पास पहुंचे, तो उन्हें बलदेव का शव तालाब में तैरता हुआ मिला। इसकी सूचना तुरंत उरगा पुलिस को दी गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद किया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि बलदेव की मौत तालाब में डूबने से हुई है। इस हादसे से बलदेव के परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Latest News

पुलिस आरआई पर गम्भीर आरोप,पुलिस कर्मियों से कराते हैं बाथरूम की सफाई और झाड़ू-पोछा

जांजगीर-चांपा(आधार स्तंभ) :  संयुक्त पुलिस कर्मचारी एवं परिवार कल्याण संघ ने जांजगीर-चांपा जिले में पदस्थ रक्षित निरीक्षक के विरुद्ध...

More Articles Like This

- Advertisement -