सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत, नाले में गिरी बाइक…

Must Read

कवर्धा (आधार स्तंभ) :  जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लोखान मोड़ में मंगलवार दोपहर हुए एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे का दृश्य इना भयावह था कि देखने वालों की रूह कांप उठी।टना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलि ने मर्ग कायम कर परिजनों को घटना की सूचना दी।

जानकारी के नुसार, मृतकों के नाम दांगुराम और रामधारी हैं। दोनों भेलकी गांव से बाइक पर सवार होकर तेज रफ्तार में ब्लॉक मुख्यालय पंडरिया की ओर जा रहे थे। इस दौरान लोखान मोड़ के पास अनियंत्रित होकर दोनों युवक बाइक समेत नाले में गिर पड़े। यह हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो ई।

हादसे की सूचना मिलते ही कुकदूर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों की पहचान की। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Latest News

नोवा स्पंज आयरन प्लांट में बीती रात भीषण आग लगने से मचा ,आग की चपेट में आने से तीन मजदूर गंभीर रूप से झुलसे

बिलासपुर(आधार स्तम्भ) :  छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां बिल्हा क्षेत्र में स्थित नोवा...

More Articles Like This

- Advertisement -