सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत, नाले में गिरी बाइक…

Must Read

कवर्धा (आधार स्तंभ) :  जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लोखान मोड़ में मंगलवार दोपहर हुए एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे का दृश्य इतना भयावह था कि देखने वालों की रूह कांप उठी। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर परिजनों को घटना की सूचना दी।

जानकारी के अनुसार, मृतकों के नाम दांगुराम और रामधारी हैं। दोनों भेलकी गांव से बाइक पर सवार होकर तेज रफ्तार में ब्लॉक मुख्यालय पंडरिया की ओर जा रहे थे। इस दौरान लोखान मोड़ के पास अनियंत्रित होकर दोनों युवक बाइक समेत नाले में गिर पड़े। यह हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही कुकदूर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों की पहचान की। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Latest News

विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता में तिलकेजा के 6 विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

  कोरबा(आधार स्तंभ) :   सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पंप हाउस में आयोजित विकासखंड...

More Articles Like This

- Advertisement -