झोरा घाट में 23 हाथी,किसानों की फसल रौंदी, बांधी बांध की ओर खदेड़ा गया

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) :  ग्राम पंचायत झोराघाट से कलाके ग्राम के बीच बीती रात 23 हाथियों का विशाल झुंड किसानों के खेतों में घुस आया। हाथियों ने धान सहित अन्य फसलों को उखाड़ते और रौंदते हुए भारी नुकसान पहुंचाया।

सूचना मिलते ही कटघोरा ब्लॉक जनपद अध्यक्ष झूलबाई कंवर, पति गोविंद सिंह कंवर ने तत्काल कटघोरा डीएफओ को फोन कर स्थिति से अवगत कराया। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाथियों के दल को खदेड़कर बांधी बांध की ओर भेज दिया।

जनपद अध्यक्ष गोविंद सिंह कंवर ने बताया कि हाथियों के हमले से किसानों को काफी नुकसान हुआ है और कई जगह फसलें पूरी तरह नष्ट हो गई हैं। अब किसानों को पुनः बुआई करनी पड़ेगी। उन्होंने प्रशासन से प्रभावित किसानों को शीघ्र मुआवजा देने की मांग की है।

 

Latest News

हर्षोल्लास के साथ प्राइमेक्स एजुकेशन में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

| कोरबा (आधार स्तंभ)  : "टैली एजुकेशन, बेंगलुरु'' से मान्यता प्राप्त कोरबा के एकमात्र टैली ट्रेनिंग एवं असेसमेंट सेंटर "...

More Articles Like This

- Advertisement -