बेकाबू यात्री बस सड़क किनारे दुकान में घुसने से क्षतिग्रस्त नेशनल हाईवे 30 में…

Must Read

बालोद (आधार स्तंभ) :  जिले में बेकाबू यात्री बस सड़क किनारे दुकान में जा घुसी। चपेट में आने से किसान का ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हो गया है। हादसे के बाद से ड्राइवर मौके से फरार हो गया है। राहत की बात यह है कि किसी प्रकार की जनहानि इस हादसे में नहीं हुई है।

घटना गुरुर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, जगदलपुर की ओर से आ रही यात्री बस (CG 19 F 2277) रायपुर की तरफ जा रही थी। इस बीच नेशनल हाईवे 30 ओर कोचवाही गांव के पास बस बेकाबू होकर सड़क किनारे दुकान में घुस गई। यह हादसा सुबह करीब 4 बजे की बताया जा रहा है।

हादसे में कोई जनहानि की सूचना नहीं है। घटनास्थल पर खड़े ट्रैक्टर को नुकसान पहुंचा है। वहीं घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।

Latest News

नालंदा की डेढ़ करोड़ की डकैती के दो आरोपी कोरबा में गिरफ्तार, जीजा के घर छिपे थे सोनू-धीरज

कोरबा(आधार स्तंभ) : बिहार के नालंदा जिले में करीब डेढ़ करोड़ रुपये की बड़ी डकैती के मामले में फरार...

More Articles Like This

- Advertisement -