खौलते पानी में गिरी 3 साल की मासूम, हुई दर्दनाक मौत

Must Read

कोरबा (आधार स्तंभ) :  कोरबा जिले के सीतामढ़ी क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सिगड़ी में रखे खौलते पानी में गिरकर झुलसने से 3 साल की मासूम बच्चे की मौत हो गई है। घटना के बाद से परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत का है। जहां सीतामढ़ी निवासी रामकृष्ण पटेल मजदूरी का कार्य कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। रामकृष्ण की दो बेटियां हैं। दिव्या छोटी बेटी थी, वह 3 साल की थी। परिजनों ने बताया कि शनिवार को दिव्या की मां चावल पकाने के लिए सिगड़ी पर पानी रख कर किसी काम से बाहर गई थी। इसी दौरान खेलते-खेलते दिव्या रसोई में पहुंची जहां खौलते पानी में गिर गई और बुरी तरह झुलस गई।

दिव्या चीख पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे जिसके बाद तत्काल उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान बीती रात उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद से परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

Latest News

30 अप्रैल से पहले CG Board 10th-12th Result जारी होने की खबर…

रायपुर(आधार स्तम्भ) :  छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है।...

More Articles Like This

- Advertisement -