फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव…

Must Read

बिलासपुर (आधार स्तम्भ) : शहर के तारबाहर थाना क्षेत्र में एक युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। अनुमानित उम्र 20 से 22 वर्ष के बीच बताई जा रही है।

जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से एक जोड़ी चप्पल और युवक के हाथों में पहने कड़े बरामद किए हैं। हालांकि, मृतक की पहचान करने लायक कोई दस्तावेज या अन्य सामग्री नहीं मिली। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। साथ ही पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि घटना के पीछे की परिस्थितियों का पता लगाया जा सके। फिलहाल, आत्महत्या की संभावना पर पुलिस ने जांच जारी रखी है और पहचान स्थापित करने के प्रयास तेज कर दिए हैं।

Latest News

कवर्धा में अवैध धान परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 300 क्विंटल धान से भरा ट्रक जब्त

कवर्धा,(आधार स्तंभ) :  छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होते ही अवैध धान के...

More Articles Like This

- Advertisement -