बाबा धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को रेलवे की सौगात, दुर्ग-पटना के बीच चलेगी एक और स्पेशल ट्रेन

Must Read

रायपुर(आधार स्तंभ) : भारतीय रेलवे ने बाबा धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत दी है। रेलवे ने दुर्ग से पटना के बीच एक और स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। अब ट्रेन से बाबा धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को आठ दिन स्पेशल ट्रेन की सुविधा मिल सकेगी।

इससे पहले, दुर्ग से पटना के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की गई थी, लेकिन वह सिर्फ दुर्ग से 06, 13, 20, एवं 27 जुलाई को उपलब्ध थी। अब नए नंबर से इन दोनों स्टेशनों के बीच एक और स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। यह ट्रेन दुर्ग से 07, 14, 21 एवं 28 जुलाई को छूटेगी।

वापसी में नई स्पेशल ट्रेन 08, 15, 22 एवं 29 जुलाई को छूटेगी, जबकि पहले से घोषित ट्रेन 07, 14, 21, एवं 28 जुलाई को पटना से रवाना होगी। इन दोनों स्पेशल ट्रेनों में 1008 कन्फर्म बर्थ की सुविधा मिलेगी।

दुर्ग और पटना के बीच चलने वाली एक और साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 08797 नंबर के साथ प्रत्येक सोमवार को दुर्ग से रवाना होगी। वापसी में 08798 नंबर से ट्रेन प्रत्येक मंगलवार को छूटेगी। इस ट्रेन में दो एसी-श्री, 13 स्लीपर, 4 सामान्य, 2 एलआरडी सहित 21 कोच जुड़ेंगे, जिससे यात्रियों को 1008 कंफर्म बर्थ की सुविधा मिलेगी।

Latest News

राइस मिल में हादसा , एलिवेटर का टीन फटने से मजदूर की मौत, परिवार में पसरा मातम

तखतपुर(आधार स्तम्भ) :  बिलासपुर जिले के तखतपुर क्षेत्र में स्थित खपरी के शिवायम राइस मिल में गुरुवार दोपहर एक...

More Articles Like This

- Advertisement -