फैला डायरिया, 15 दिन में मिले 100 से ज्यादा मरीज…

Must Read

रायपुर. बारिश शुरू होते ही रतनपुर क्षेत्र के कई गांवों में डायरिया का प्रकोप दिख रहा है. बीते दस दिनों के भीतर रतनपुर स्वास्थ्य केंद्र में 80 मरीज बीमार होकर आए, उपचार के बाद वह ठीक भी हो गए.. वहीं, रोजाना 10-15 मरीज उल्टी दस्त की शिकायत को लेकर अस्पताल इलाज करवाने पहुंच रहे हैं. अस्पताल के डॉक्टरों की टीम 24 घंटे मरीजों की देखभाल कर रही है. सभी दवाइयां, इंजेक्शन व अन्य सुविधाएं मरीजों को मुफ्त में उपलब्ध कराईजा रही हैं.

रतनपुर के ग्राम पंचायत नवागांव, गिरजाबंद से 35-40 लोग बीमार हो चुके हैं. सभी को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. इसके अतिरिक्त 2-4 मरीज अलग-अलग गांवों से आ रहे हैं. बीते दस दिनों के भीतर अस्पताल से 80 मरीज स्वस्थ्य होकर घर लौट चुके हैं. सीएमएचएचओ के निर्देश पर डॉक्टर व स्टाफ 24 घंटे अस्पताल में तैनात हैं. जरूरत पड़ने पर डॉक्टरों की टीम गांव जाकर जांच व इलाज करती है. गंभीर मरीजों को अस्ताल में भर्ती करते हैं. नार्मल मरीजों को दवाई देकर घर पर आराम करने की सलाह दी गई है.

प्रभावित क्षेत्र में लगातार क्लोरिन लिक्विड और जिंक टेबलेट का वितरण किया जा रहा है. डॉक्टरों की टीम द्वारा घर-घर जाकर लोगों को पानी उबालकर पीने, क्लोरिन को पानी में मिलाकर 20 मिनट बाद पीने तथा ओआरएस का घोल समय-समय पर पीने के लिए जागरूक किया जा रहा है. बाहर के भोजन का सेवन न करें. साफ व स्वच्छ पानी का सेवन करें. उल्टी, दस्त की समस्या हो तो तत्काल डाक्टर से परामर्श ले. गंदगी वाले जगहों से बचे और साफ सफाई पर ध्यान दे.

Latest News

विधायक फूल सिंह राठिया के नेतृत्व में कांग्रेस की रणनीतिक बैठक, 29 अक्टूबर को ऑब्जर्वर नवज्योति पटनायक का होगा आगमन

रामपुर विधानसभा क्षेत्र में ऑब्जर्वर नवज्योति पटनायक के आगमन को लेकर विधायक फूल सिंह राठिया के नेतृत्व में बनी...

More Articles Like This

- Advertisement -