कोरबा में करंट की चपेट में आई 12 साल की छात्रा, स्कूल जाने से पहले दर्दनाक मौत

Must Read

कोरबा। शहर में एक कक्षा 6 की छात्रा की करंट लगने से मौत हो गई। यह घटना उस वक्त हुई जब वह स्कूल जाने की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान छात्रा करंट की चपेट में आ गई। परिजन उसे तुरंत निजी अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह घटना सर्वमंगला नगर स्थित बरेठ मोहल्ला की है। 12 साल की भूमि निषाद दुरपा के कर्म भारती स्कूल में कक्षा 6वीं की छात्रा थी। वो स्कूल जाने की तैयारी कर रही थी। बिस्तर साफ करने के बाद वह कमरे की लाइट बंद करने गई। स्विच दबाते ही वह करंट की चपेट में आ गई। उसकी चीख सुनकर परिजन दौड़े। किसी तरह उसे करंट से छुड़ाकर निजी अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Latest News

बाइक प्रवेश द्वार से टकराई, युवक की मौत ससुराल जाने के दौरान हादसा, बाइक भी बुरी तरह डैमेज हुई…

जांजगीर-चांपा(आधार स्तम्भ): जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम सेमरा में सड़क हादसे में 25 साल के संतोष कुमार साहू की मौत...

More Articles Like This

- Advertisement -