कोरबा में मूसलाधार बारिश का असर, दर्री डेम के दो गेट खोले गए

Must Read

कोरबा। जिले में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश और आज सुबह करीब 5 घंटे तक जारी मूसलाधार बारिश का असर अब साफ नजर आने लगा है। भारी बारिश से दर्री डेम का जलस्तर तेजी से बढ़ गया, जिसे नियंत्रित करने के लिए डेम के दो गेट 2 फीट तक खोल दिए गए हैं।

डेम प्रबंधन के अनुसार, लगातार पानी की आवक बनी हुई है। इसी वजह से डेम का लेवल बराबर बनाए रखने की जरूरत पड़ी। गेट खोलने के बाद बड़ी मात्रा में पानी के साथ डेम में जमी जलकुंभी और गाद भी बाहर निकल रही है। इससे नहर और नदी में गाद का बहाव तेज हो गया है।

डेम से पानी छोड़े जाने के चलते निचले इलाकों में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई है कि डेम के आसपास और निचली बस्तियों में अनावश्यक आवाजाही से बचें।

Latest News

सेवा संकल्प अभियान पर सवाल! जनपद पंचायत करतला कार्यालय में ही गंदगी का अंबार, बदहाल शौचालय खोल रहा स्वच्छता की पोल

खुद के कार्यालय की सफाई नहीं, गांवों में स्वच्छता का संदेश देने निकले जनप्रतिनिधि! उपाध्यक्ष मनोज झा के अभियान...

More Articles Like This

- Advertisement -