नामांतरण के लिए 5000 की रिश्वत, पटवारी गिरफ्तार, ACB ने किया खुलासा

Must Read

अभनपुर। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ACB की टीम ने रिश्वतखोरी की शिकायत पर छापेमारी कर पटवारी पुष्पेंद्र गजपाल को 5000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह पूरा मामला रायपुर जिले के अभनपुर ब्लॉक का है।

जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई अभनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत की गई है। ग्राम गोतियारडीह निवासी प्रार्थी जयवर्धन बघेल जो कि अभनपुर युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष हैं। जयवर्धन ने बताया कि हाल ही में उन्होंने एक जमीन खरीदी थी जिसके नामांतरण करने के नाम पर पटवारी पुष्पेंद्र गजपाल रिश्वत की मांग कर रहा था। जिसकी शिकायत उन्होंने एसीबी से की थी।

Latest News

सेवा संकल्प अभियान पर सवाल! जनपद पंचायत करतला कार्यालय में ही गंदगी का अंबार, बदहाल शौचालय खोल रहा स्वच्छता की पोल

खुद के कार्यालय की सफाई नहीं, गांवों में स्वच्छता का संदेश देने निकले जनप्रतिनिधि! उपाध्यक्ष मनोज झा के अभियान...

More Articles Like This

- Advertisement -