CG NEWS : हनुमान मंदिर में हड़कंप: गेट पर निकला जहरीला नाग, स्नेक कैचर्स ने रात में किया सुरक्षित रेस्क्यू

Must Read

कोरबा। एसईसीएल हेलीपैड स्थित हनुमान मंदिर में शुक्रवार रात उस समय हड़कंप मच गया, जब मंदिर के मुख्य द्वार पर एक जहरीला नाग सांप फन फैलाकर बैठा मिला। घटना रात करीब 9 बजे की है, जब पुजारी मंदिर बंद करने की तैयारी कर रहे थे। उसी दौरान उन्होंने सांप को गेट के पास देखा और घबराकर तुरंत स्नेक कैचर टीम को सूचना दी।

जानकारी मिलते ही स्नेक कैचर्स उमेश यादव और अतुल सोनी मौके पर पहुंचे और सतर्कता के साथ करीब 5 फीट लंबे नाग का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया। सांप को सुरक्षित पकड़ने के बाद उसे जंगल में छोड़ दिया गया। मंदिर में नाग के दिखने से कुछ समय के लिए दहशत का माहौल रहा, हालांकि पुजारी और श्रद्धालुओं की सतर्कता से कोई अनहोनी नहीं हुई।

Latest News

ज्वेलरी दुकान से सोने-चांदी के जेवर चोरी करने वाली महिला समेत 2 आरोपी गिरफ्तार, 5 लाख से ज्यादा का माल बरामद

रायपुर (आधार स्तम्भ) :  राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में ज्वेलरी दुकान में खरीदारी के बहाने चोरी करने...

More Articles Like This

- Advertisement -