CG NEWS : बिरगांव अस्पताल में लापरवाही से प्रसूता की मौत, डॉक्टर और वार्ड ब्वॉय पर परिजनों का हंगामा

Must Read

रायपुर। राजधानी रायपुर के बिरगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसव के 12 घंटे बाद दर्द से तड़पती 22 वर्षीय प्रसूता साक्षी निषाद की मौत हो गई। इस घटना से नाराज परिजनों ने अस्पताल में हंगामा करते हुए डॉक्टर और वार्ड ब्वॉय को जिम्मेदार ठहराया है।

जानकारी के अनुसार, साक्षी ने मंगलवार को अस्पताल में एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया था। लेकिन प्रसव के बाद से ही वह लगातार पेट दर्द की शिकायत कर रही थी। रात करीब 2 बजे वार्ड ब्वॉय ने उसे इंजेक्शन लगाया और पानी पिलाया, जिसके कुछ देर बाद ही उसकी हालत बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया।

गंभीर बात यह रही कि घटना के समय अस्पताल में कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। परिजनों का आरोप है कि उन्होंने कई बार डॉक्टर को बुलाने की मांग की, लेकिन वार्ड ब्वॉय टालमटोल करता रहा। आखिरकार लापरवाही के चलते साक्षी की जान चली गई।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन पहले अस्पताल परिसर में और फिर थाने पहुंचकर जमकर हंगामा किया। मृतका के परिवार की मांग है कि इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार डॉक्टर और स्टाफ पर सख्त कार्रवाई की जाए।

Latest News

हर्षोल्लास के साथ प्राइमेक्स एजुकेशन में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

| कोरबा (आधार स्तंभ)  : "टैली एजुकेशन, बेंगलुरु'' से मान्यता प्राप्त कोरबा के एकमात्र टैली ट्रेनिंग एवं असेसमेंट सेंटर "...

More Articles Like This

- Advertisement -