दर्री डैम क्षेत्र का युवक मोहित मानसिक तनाव में था, पुलिस ने लिया हिरासत में

Must Read

कोरबा। जिले के दर्री बैराज के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक 20 वर्षीय युवक ने नशे की हालत में नहर में छलांग लगा दी। युवक करीब डेढ़ घंटे तक नहर में तैरता रहा और लोगों को परेशान करता रहा। इस दौरान वहां बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए, कई राहगीर मोबाइल से वीडियो बनाते रहे, लेकिन किसी ने उसे बचाने की हिम्मत नहीं की।

स्थानीय निवासी शुभम बंजारे ने साहस दिखाते हुए युवक की जान बचाई। शुभम को तैराकी आती थी, इसलिए उसने बिना देर किए नहर में छलांग लगाई और युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

पुलिस के अनुसार युवक का नाम मोहित है और वह दर्री डैम के नीचे की बस्ती का निवासी है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि वह मानसिक रूप से परेशान था और अत्यधिक शराब के नशे में था। स्थानीय लोगों का कहना है कि मोहित अच्छा तैराक है, इसलिए डूबने का खतरा नहीं था, लेकिन उसकी हरकत से मौके पर लोगों में हड़कंप मच गया था।

Latest News

कोरबा मंडल कार्यकारिणी सदस्य कविता सोनी ने तोडी शब्द मर्यादा, थू-थू करते हुए लोग उनके सोच पर उठा रहें है सवाल

कोरबा(आधार स्तंभ) :  कोरबा जिले के रजगामार क्षेत्र की एक 7 वर्षीय मासूम बेटी के साथ निर्दयता करने, उसे...

More Articles Like This

- Advertisement -