CG NEWS : सुकमा हमले में शहीद ASP आकाश राव को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई

Must Read

रायपुर। सुकमा में IED ब्लास्ट में शहीद हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) आकाश राव गिरिपुंजे को सोमवार को रायपुर के माना स्थित पुलिस बटालियन परिसर में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। शहीद की पत्नी ने नम आंखों से उन्हें अंतिम सलामी दी, तो वहीं उनके पिता का रो-रोकर बुरा हाल था। पूरे माहौल में गम और गर्व का संगम दिखाई दिया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उनके मंत्रीमंडल के सदस्य और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे। शहीद के सम्मान में “जब तक सूरज-चांद रहेगा, आकाश तेरा नाम रहेगा” के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।

इससे पूर्व, शहीद आकाश राव की अंतिम यात्रा कुशालपुर स्थित निवास से निकली, जिसमें कलेक्टर, एसपी सहित प्रशासन के कई अधिकारी और बड़ी संख्या में आमजन शामिल हुए। थोड़ी देर में उनका अंतिम संस्कार महादेव घाट स्थित मुक्तिधाम में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

Latest News

संतों के सम्मान में विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल का विरोध प्रदर्शन, पुतला दहन कर जताया आक्रोश

कोरबा(आधार स्तम्भ) :  विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल, कोरबा द्वारा आज टी.पी. नगर चौक में विरोध प्रदर्शन आयोजित...

More Articles Like This

- Advertisement -