गर्मी से मिलेगी राहत! छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश का पूर्वानुमान, मौसम विभाग ने जताई संभावना

Must Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से जारी भीषण गर्मी से जल्द राहत मिलने के आसार हैं। रायपुर, बिलासपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में तापमान लगातार चढ़ रहा है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। दिन भर चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं के बाद शाम को हल्की ठंडी हवा जरूर चलती है, लेकिन बारिश नहीं हो रही थी।

अब मौसम विभाग ने प्रदेशवासियों को राहत देने वाली खबर दी है। विभाग के अनुसार, रायपुर समेत कई जिलों में अगले तीन दिनों तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। खासकर शाम के समय हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही विभाग ने मिलाजुला मौसम बने रहने का पूर्वानुमान जारी किया है।

Latest News

थाना जूटमिल क्षेत्र अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड में मिले अज्ञात शव की हो गई पहचान एक आरोपी और चार विधि से...

मामले में जूटमिल पुलिस ने पहले ही हत्या के अपराध में एक आरोपी और चार विधि से संघर्षरत...

More Articles Like This

- Advertisement -