अब नवीन भवन में संचालित होगा बरपाली तहसील

Must Read

बरपाली(आधार स्तंभ) : पिछले दिनों कलेक्टर कोरबा श्री अजित वसंत ज़ी द्वारा बरपाली तहसील का दौरा किया गया था। उनके द्वारा निर्देश दिया गया था कि जल्द ही बरपाली तहसील को नवनिर्मित एवं सुविधायुक्त भवन में संचालित किया जाए, ताकि जिस उद्देश्य से नवीन तहसील भवन को बनाया गया है, उस उद्देश्य की पूर्ति हो सके!

कलेक्टर कोरबा के निर्देश का परिपालन करते हुए तहसीलदार बरपाली ने त्वरित कार्यवाही करते हुए तहसील बरपाली को नवीन भवन में स्थानांतरित कर दिया है। आज दिनाँक 09/06/2025 दिन सोमवार से नवीन भवन से ही संपूर्ण कार्य संचालित होंगे। नवीन तहसील कार्यालय बरपाली के पुराना धान मंडी में (L& T) स्थापित किया गया है। जनता को अब तहसील से संबंधित सभी कार्यों के लिए नवीन तहसील कार्यालय जाना होगा।

Latest News

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत , हत्या की आशंका

गरियाबंद(आधार स्तम्भ) :  छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले के मुनगापदर...

More Articles Like This

- Advertisement -