CG NEWS : ऑटो चालक से लूट, चाकू की नोक पर मोबाइल-नकदी छीनी, मारपीट कर बदमाश फरार

Must Read

रायपुर। राजधानी में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है, जहां देर रात कुछ बदमाशों ने एक ऑटो चालक से लूट की वारदात को अंजाम दिया। सरोना स्थित बीएसयूपी कॉलोनी के पास बदमाशों ने चाकू की नोक पर ऑटो चालक से मोबाइल फोन और नकदी लूट ली। लूट के बाद बदमाशों ने चालक के साथ मारपीट की और मौके से फरार हो गए।

पीड़ित चालक रिंकू साहू, जो चंगोरा भाटा का निवासी है, रात करीब 12:15 बजे रायपुरा चौक से दो सवारी लेकर सरोना के सालसर ग्रीन इलाके की ओर जा रहा था। उसी दौरान वहां घात लगाए बैठे तीन से चार बदमाशों ने उसका ऑटो रोक लिया और वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान की जा रही है। फिलहाल आरोपियों की तलाश जारी है।

Latest News

सेवा संकल्प अभियान पर सवाल! जनपद पंचायत करतला कार्यालय में ही गंदगी का अंबार, बदहाल शौचालय खोल रहा स्वच्छता की पोल

खुद के कार्यालय की सफाई नहीं, गांवों में स्वच्छता का संदेश देने निकले जनप्रतिनिधि! उपाध्यक्ष मनोज झा के अभियान...

More Articles Like This

- Advertisement -