चिनाब ब्रिज, अंजी ब्रिज, वंदे भारत एक्सप्रेस… PM मोदी आज जम्मू-कश्मीर को देंगे 46 हजार करोड़ के तोहफे

Must Read

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले के बाद आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार जम्मू-कश्मीर पहुंच रहे हैं। पीएम आज 11 बजे उधमपुर से बनिहाल रेलवे प्रोजेक्ट पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल चिनाब का लोकार्पण करेंगे। उसके बाद इसी ट्रैक पर बने अंजी ब्रिज का भी लोकार्पण होगा। ये देश का पहला ऐसे रेलवे ब्रिज है जो केबल स्टेड तकनीक पर बना है।

यह ऐतिहासिक पुल न सिर्फ कश्मीर घाटी को पूरे भारत से जोड़ेगा, बल्कि क्षेत्र में व्यापार, पर्यटन और औद्योगिक विकास को भी नई गति देगा। पीएम आज जम्मू-कश्मीर में 46 हजार करोड़ की परियोजना का उद्घाटन कर रहे हैं। दोपहर 12 बजे पीएम मोदी कटरा से श्रीनगर के लिए शुरू होने जा रही वंदे भारत को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस ट्रेन के जरिये जम्मू से श्रीनगर का रास्ता केवल 24 घंटे का रह जाएगा।

Latest News

सेवा संकल्प अभियान पर सवाल! जनपद पंचायत करतला कार्यालय में ही गंदगी का अंबार, बदहाल शौचालय खोल रहा स्वच्छता की पोल

खुद के कार्यालय की सफाई नहीं, गांवों में स्वच्छता का संदेश देने निकले जनप्रतिनिधि! उपाध्यक्ष मनोज झा के अभियान...

More Articles Like This

- Advertisement -