शिवाजी नगर में चोरी की वारदात, मालिक परिवार छुट्टी पर होने का फायदा उठाया चोरों ने

Must Read

कोरबा – जिले के शिवाजी नगर में एक सुने मकान को चोरों ने निशाना बनाया। चोर घर के आंगन में खड़ी आर्टिका कार (CG 18 J 3707) और टीवीएस स्कूटी (CG 12 B 2460) ले उड़े। इसके अलावा, घर के अंदर अलमारियां टूटी-फूटी मिलीं और सामान बिखरे हुए पाए गए।

पूरा मामला शिवाजी नगर प्लॉट नंबर 269/10 का है। घर के मालिक मनोज कुमार पैकरा रायपुर में मत्स्य विभाग में संचालक के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पत्नी सुनीता पैकरा कोरबा में शासकीय शिक्षिका हैं। पूरा परिवार अभी गर्मी की छुट्टी बिताने देहरादून-केदारनाथ की ओर गया हुआ है।

आज सुबह जब मोहल्ले वालों ने देखा कि पड़ोसियों का ताला टूटा हुआ है और गाड़ियां भी खड़े नहीं हैं, तो उन्होंने पड़ोसी को कॉल किया। जब घर के अंदर जाकर देखा गया तो ताला टूटा हुआ था और सामान बिखरे हुए थे। आंगन में खड़ी गाड़ियां गायब थीं। पड़ोसियों ने मनोज कुमार पैकरा को कॉल किया और पूरी घटना की जानकारी दी।

मनोज कुमार पैकरा ने अपने साले राजेश कुमार कंवर को पूरी घटना की जानकारी दी और पुलिस कंप्लेंट करने को कहा। राजेश कुमार तुरंत सिविल लाइन थाना पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद सिविल लाइन थाना पुलिस जांच में जुट गई है।

कोरबा में आए दिन चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। फिलहाल देखना होगा कि पुलिस अब क्या करती है। पुलिस को चोरों की धरपकड़ के लिए तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए और शहर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना चाहिए।

Latest News

CSMCL ओवरटाइम घोटाला: पूर्व आबकारी सचिव अरुणपति त्रिपाठी गिरफ्तार…

रायपुर (आधार स्तंभ)  :   छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित सीएसएमसीएल (CSMCL) ओवरटाइम भुगतान घोटाले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने...

More Articles Like This

- Advertisement -