हसदेव नदी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, गांव में फैली सनसनी

Must Read

कोरबा – कोरबा जिले के थाना बांगो क्षेत्र के कछार गांव की हसदेव नदी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घटना की जानकारी के अनुसार, नदी में दैनिक कार्यों के लिए गए ग्रामीणों को रेत में आधा दबा शव दिखाई दिया।

मृतक के शरीर पर सिर्फ अंडरवियर था। ग्रामीणों ने तुरंत कोटवार को सूचना दी, जिन्होंने बांगो थाना पुलिस को खबर की। पुलिस ने फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। शव को एफएसएल परीक्षण के लिए भेजा गया है।

मृतक की उम्र 40-45 वर्ष के बीच आंकी गई है। पुलिस पहचान के लिए आसपास के गांवों में मुनादी करवा रही है। साथ ही सोशल मीडिया पर भी फोटो शेयर किया गया है। घटनास्थल बांगो डैम से सटा हुआ है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि डैम से पानी छोड़े जाने के बाद जलस्तर बढ़ने से व्यक्ति बह गया होगा और डूबने से मौत हुई होगी। हालांकि, मौत के सटीक कारण और समय की पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को शव की पहचान या घटना से जुड़ी कोई जानकारी हो तो वे पुलिस से संपर्क करें। ​पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Latest News

CSMCL ओवरटाइम घोटाला: पूर्व आबकारी सचिव अरुणपति त्रिपाठी गिरफ्तार…

रायपुर (आधार स्तंभ)  :   छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित सीएसएमसीएल (CSMCL) ओवरटाइम भुगतान घोटाले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने...

More Articles Like This

- Advertisement -