PM बोले-वादा पूरा करके बिहार आया हूं:कहा था पहलगाम के आतंकियों को कल्पना से बड़ी सजा मिलेगी

Must Read

सासाराम।’ PM मोदी ने शुक्रवार को बिहार के सासाराम के दुर्गाडीह में जनसभा की। करीब 33 मिनट के भाषण में उन्होंने आतंक को लेकर कड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पहलगाम हमले के 1 दिन बाद मैं बिहार आया था। मैंने बिहार की धरती से जो वचन दिया था वो पूरा किया।”मैंने कहा था माताओं का सुहाग उजाड़ने वालों को कल्पना से भी बड़ी सजा होगी।

ऐसी ही सजा उन्हें दी गई। हमारी सेना ने आतंकियों के ठिकानों को खंडहर में बदल दिया। भारत की बेटियों के सिंदूर की शक्ति को पाकिस्तान और दुनिया ने भी देखा।”दुश्मन जान ले कि ‘आपरेशन सिंदूर’ हमारे तरकश का सिर्फ एक तीर है। आतंक के खिलाफ भारत की लड़ाई न रुकी है और न थमी है। आतंक का फन फिर उठेगा तो बिल से खींचकर कुचलेंगे। चाहे सीमा पार हो या फिर सीमा के अंदर हो।’

Latest News

कोरबा मंडल कार्यकारिणी सदस्य कविता सोनी ने तोडी शब्द मर्यादा, थू-थू करते हुए लोग उनके सोच पर उठा रहें है सवाल

कोरबा(आधार स्तंभ) :  कोरबा जिले के रजगामार क्षेत्र की एक 7 वर्षीय मासूम बेटी के साथ निर्दयता करने, उसे...

More Articles Like This

- Advertisement -