घर में घुसा सांप…महिला हुई कैद:दरवाजे पर 4 फीट का करैत कुंडली मारकर बैठा

Must Read

कोरबा।’ जिले के रजगामार क्षेत्र की ओमपुर बस्ती में सूरज कुमार के घर में रात करीब 10 बजे करैत सांप घुस गया। सांप दरवाजे पर कुंडली मारकर बैठ गया। महिला कमरे से बाहर नहीं निकल पाई।

उसने अपनी सुरक्षा के लिए डंडा लेकर कमरे के एक कोने में शरण ली। सूरज और पड़ोसियों ने वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम के प्रमुख जितेंद्र सारथी को सूचना दी।

स्नैक कैचर जितेंद्र सारथी ने तुरंत मौके पर पहुंचकर सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया। सांप की लंबाई लगभग 4 फीट थी। इसे बाद में सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया।

स्थानीय निवासी रवि कुमार मानिकपुरी के अनुसार, इस इलाके में पहले भी कई बार इस प्रजाति के सांप देखे गए हैं। हालांकि, अब तक किसी को नुकसान नहीं पहुंचा है।

जितेंद्र सारथी ने बताया कि अहिराज सांप विषैला होता है। इसके काटने से बचने की संभावना कम होती है। लेकिन यह सांप बिना छेड़छाड़ के हमला नहीं करता। मौसम परिवर्तन के कारण अब सांपों का निकलना शुरू हो गया है।

Latest News

परिजनों, समाजजनों एवं जनप्रतिनिधियों ने स्व. भास्कर महतो को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

  बरपाली/कोरबा(आधार स्तंभ) :  सलिहाभांठा निवासी एवं समाजसेवी श्री दुर्गा प्रसाद महतो के मँझले पुत्र श्री भास्कर महतो का आकस्मिक...

More Articles Like This

- Advertisement -