अनियंत्रित होकर खेत में पलटी बस, घायल यात्रियों को ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल

Must Read

कवर्धा : कोरबा से कवर्धा की ओर आ रही तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। यह हादसा पंडरिया थाना क्षेत्र के सैगोनाडीह और किशुनगढ़ गांव के बीच हुआ है। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे में बस सवार 20 से अधिक यात्री घायल हो गए, जिनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय राहगीरों और ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को बस से बाहर निकाला और एंबुलेंस की सहायता से पंडरिया अस्पताल पहुंचाया।

सूचना मिलते ही पंडरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रशासन ने घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए

अस्पताल में अतिरिक्त चिकित्सकों की व्यवस्था की गई है। गौरेला-अनुपपूर मार्ग पर कोयले से लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। पहले बेकाबू ट्रेलर वाहन पेड़ से टकराया, फिर सड़क पर पलट गया।

वाहन इतनी तेज रफ्तार में था कि जिस पेड़ से टकराकर ट्रेलर पलटा वो पेड़ ही जमीन से उखड़ गया। हादसा रविवार सुबह गौरेला के फॉरेस्ट बैरियर के पास हुआ है।

जानकारी के अनुसार कोयले से लदा ट्रेलर मध्यप्रदेश के रामपुर से चम्पा जांजगीर की ओर जा रहा था। इस हादसे में किसी के भी हताहत होने की जानकारी नही है। वहीं घटना के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया है। गौरेला पुलिस जांच में जुटी है।

Latest News

कोंडागांव सूरजपुर और जगदलपुर में सड़क हादसे, 2 की मौत…

रायपुर(आधार स्तम्भ) :  छत्तीसगढ़ में रफ़्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर सड़कों...

More Articles Like This

- Advertisement -