छत्तीसगढ़ में गर्मी से मिलेगी राहत, आज कई जिलों में आंधी-बारिश की संभावना

Must Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। पिछले दो दिनों से शाम के मौसम में बदलाव के बाद, मौसम विभाग ने आज, मंगलवार को प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी और बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और विभिन्न द्रोणिकाओं के प्रभाव से राजधानी रायपुर, बिलासपुर, बलौदा बाजार, रायगढ़, राजनांदगांव सहित प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में आकाशीय बिजली, तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।

गौरतलब है कि पिछले दो दिनों से प्रदेश में शाम के समय मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल रहा था, तेज हवाएं चल रही थीं जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिली थी, हालांकि बारिश नहीं हुई थी। मौसम विभाग का कहना है कि आज यह स्थिति बदल सकती है और कई इलाकों में आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है।

इस बदलाव से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और आंधी-बारिश के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

Latest News

सेवा संकल्प अभियान पर सवाल! जनपद पंचायत करतला कार्यालय में ही गंदगी का अंबार, बदहाल शौचालय खोल रहा स्वच्छता की पोल

खुद के कार्यालय की सफाई नहीं, गांवों में स्वच्छता का संदेश देने निकले जनप्रतिनिधि! उपाध्यक्ष मनोज झा के अभियान...

More Articles Like This

- Advertisement -