पुरानी दुश्मनी में टोना-टोटका और आगजनी, आरोपी गिरफ्तार

Must Read

भिलाई की छावनी पुलिस ने पुरानी दुश्मनी के चलते घर में टोना टोटका करने और आग लगाने के आरोपी जे कुमार को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। आरोपी कुमार शहर के नामी गुंडों साथ रहता है। उसका एक युवक को बेरहमी पिटाई करने का वीडियो भी वायरल हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

छावनी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक छावनी थाना अंतर्गत कैंप 1 में एक महीना पहले वहां के रहवासी एस नरेश के घर में कुछ लोगों ने जादू टोना और कटा मुर्गा फेंका था। यही नहीं आरोपियों ने पास के रहने वाले बी विक्सी के घर में पेट्रोल डालकर आग लगा दिया था। गनीमत यह रही की घर के लोग आग लगते ही जाग गए और आग को बुझाया नहीं तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।

गिरफ्तार आरोपी जे कुमार
गिरफ्तार आरोपी जे कुमार

छावनी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पाया कि दो लड़के स्कूटी से आए और इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस लगभग एक महीने से आरोपियों की तलाश कर रही थी। इस दौरान जे कुमार ने एस बालाराजू और उसके भाई को पुरानी दुश्मनी के चलते फोन पर धमकी दी। उसने कहा कि अभी तुम्हारे घर में जादू टोना किया हूं आगे तुम्हारी बेटी को उठा लेगा। इस पर बाला राजू ने छावनी टीआई मोनिका पाण्डेय मदद की गुहार लगाई।

घर के अंदर इस तरह से किया था काला जादू
घर के अंदर इस तरह से किया था काला जादू

मोनिका पाण्डेय ने तुरंत आरोपी का लोकेशन ट्रैस कराया और टीम भेजकर उसे गिरफ्तार कराया। इसके बाद उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि वो जे कुमार के पुराने मामलों को लेकर भी जांच कर रही है, अगर सही पाया गया तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी।

एस बाला राजू के माता पिता जिनके घर में किया जादू टोना
एस बाला राजू के माता पिता जिनके घर में किया जादू टोना

अमित जोश का रह चुका है शूटर

एस बाला राजू ने बताया कि जे कुमार के शहर के बड़े गुंडो और महादेव से जुड़े लोगों के साथ संबंध हैं। इसी को लेकर उसने उससे दुश्मनी पालकर रखी थी। जे कुमार एनकाउंटर में मारे गए अमित जोश का शूटर रह चुका था। अपनी फरारी के दौरान वो सेक्टर 9 में एक खंडहरनुमा मकान में कब्जा करके छिपा हुआ था।

युवक को बेरहमी से मारते हुए वीडियो हुआ था वायरल

छावनी क्षेत्र में ही कुछ महीने पहले एक वीडियो वायरल हुआ था। उस वीडियो में एक युवक दूसरे युवक को गिराकर डंडे से बेरहमी से मार रहा है। जब उस लड़के को बचाने एक युवक आया तो आरोपी ने उसको भी बेरहमी से पीटा। जब युवक बेहोश हो गया तो वो वहां से चला गया। पुलिस को इस मामले में आरोपी जे कुमार की तलाश थी।

Latest News

कनकी के कनकेश्वर धाम पहुंचे नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, भगवान शिव का किया जलाभिषेक

सावन के द्वितीय सोमवार पर विधि-विधान से की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-शांति और समृद्धि के लिए की प्रार्थना   कनकी(आधार स्तंभ)...

More Articles Like This

- Advertisement -