कोरबा: जंगली सुअर के हमले में आदिवासी युवक घायल, इलाज जारी

Must Read

कोरबा . बालको वन परिक्षेत्र के सतरेंगा क्षेत्र में एक आदिवासी युवक प्रताप सिंह मंझवार पर जंगली सुअर ने हमला कर दिया। यह घटना शनि वार सुबह उस वक्त हुई जब प्रताप वनोपज संग्रह करने के लिए जंगल में गया था।

मिली जानकारी के अनुसार, कुछ शिकारी तीर-धनुष से जंगली सुअर का शिकार कर रहे थे। शिकारी के तीर लगने से आक्रोशित सुअर ने प्रताप पर हमला कर दिया। सुअर ने प्रताप के सीने के दाहिने हिस्से में अपने नुकीले दांतों से हमला किया।

घटना के बाद शिकारी घायल युवक को जंगल में छोड़कर भाग गए। घायल प्रताप को अन्य ग्रामीणों ने सूचना दी, और परिजनों ने उसे मोटरसाइकिल से कोरबा स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुँचाया। फिलहाल, प्रताप का इलाज जारी है और डॉक्टरों के अनुसार सुअर के दांत का हमला सीने के दाहिने हिस्से में हुआ है।

Latest News

कई जिलों के जिला शिक्षा अधिकारी व शासकीय सेवक बदले, करतला बी ई ओ संदीप पांडे बने बिलासपुर के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, देखें...

रायपुर/कोरबा (आधार स्तंभ) : जिला शिक्षा विभाग रायपुर द्वारा आज स्थानांतरण सूची जारी किया गया है, जिसमें कई जिलों...

More Articles Like This

- Advertisement -