तेज रफ्तार का कहर: कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, मासूम समेत तीन की मौत

Must Read

सरगुजा। जिले में तेज रफ्तार वाहनों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को सीतापुर-अंबिकापुर मुख्य मार्ग NH-43 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें कार ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। इस भयानक हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जिनमें एक 3 महीने का मासूम भी शामिल है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम दमगड़ा निवासी दो युवक अपने बीमार 3 महीने के मासूम को लेकर इलाज के लिए अस्पताल जा रहे थे। इसी दौरान बिशुनपुर के पास तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार मासूम समेत तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

Latest News

थाना जूटमिल क्षेत्र अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड में मिले अज्ञात शव की हो गई पहचान एक आरोपी और चार विधि से...

मामले में जूटमिल पुलिस ने पहले ही हत्या के अपराध में एक आरोपी और चार विधि से संघर्षरत...

More Articles Like This

- Advertisement -