ईडी की बड़ी कार्रवाई : सुनील स्पंज प्राइवेट लिमिटेड की 77.51 लाख की संपत्ति कुर्क

Must Read

रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए सुनील स्पंज प्राइवेट लिमिटेड की 77 लाख 51 हजार रुपए की अचल संपत्ति को सीज कर लिया है। यह कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत की गई है।

ईडी ने इस कार्रवाई की जानकारी अपने आधिकारिक X (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर साझा की है। पोस्ट के अनुसार, मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ी जांच के दौरान सुनील स्पंज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा अर्जित की गई अचल संपत्ति को अस्थायी रूप से कुर्क किया गया है।

सूत्रों के अनुसार, ईडी की यह कार्रवाई उस व्यापक जांच का हिस्सा है, जिसमें कंपनी के खिलाफ अवैध लेन-देन और काले धन को सफेद करने के गंभीर आरोप सामने आए हैं। फिलहाल ईडी की जांच जारी है और आने वाले दिनों में और भी खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

प्रवर्तन निदेशालय की यह सख्त कार्रवाई आर्थिक अपराधों के खिलाफ जारी अभियान का हिस्सा मानी जा रही है, जिससे ऐसे मामलों में शामिल कंपनियों और व्यक्तियों पर लगाम कसने की कोशिश की जा रही है।

Latest News

30 अप्रैल से पहले CG Board 10th-12th Result जारी होने की खबर…

रायपुर(आधार स्तम्भ) :  छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है।...

More Articles Like This

- Advertisement -