बांगो थाना विवाद: SP की सख्ती, प्रभारी उषा सोंधिया और आरक्षक जितेंद्र पर कार्रवाई

Must Read

कोरबा। जिले में लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी (IPS) ने कड़ा एक्शन लेते हुए बांगो थाना प्रभारी उषा सोंधिया और प्रधान आरक्षक जितेंद्र को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। दोनों अधिकारियों पर ड्यूटी में लापरवाही बरतने और जनता की शिकायतों की अनदेखी करने के गंभीर आरोप लगे हैं।

इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। एक ही थाने के दो अधिकारियों पर एक साथ हुई यह सख्त कार्रवाई जिलेभर में चर्चा का विषय बनी हुई है। लंबे समय से बांगो थाना क्षेत्र से पुलिस कार्यप्रणाली को लेकर शिकायतें सामने आ रही थीं, जिस पर SP ने संज्ञान लेते हुए यह निर्णय लिया।

दुर्गेश वर्मा को सौंपी गई जिम्मेदारी

बांगो थाना प्रभारी के पद से उषा सोंधिया को हटाने के बाद अब इस पद की जिम्मेदारी दुर्गेश वर्मा को सौंपी गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस बदलाव से बांगो थाना क्षेत्र में पुलिस व्यवस्था में सुधार आएगा और जनता को न्याय मिलने में तेजी आएगी।

Latest News

ग्राम डीडासरई–देवपहरी के जंगल में दो महिलाओं के ऊपर भालू ने किया खतरनाक हमला

कोरबा(आधार स्तंभ)  :   जिले के वनांचल ग्राम डीडासरई–देवपहरी के जंगल में मंगलवार शाम करीब 6 बजे भालू के हमले...

More Articles Like This

- Advertisement -