नहर में मिली 1 लाश,4 की तलाश जारी,पिकअप गिरने से हुआ है हादसा

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) : कोरबा जिले के उरगा थाना अंतर्गत ग्राम मकुंदपुर से मड़वारानी आंतरिक मार्ग में बड़ा हादसा हो गया।

आज दोपहर हुए इस हादसे के बाद मची अफरा-तफरी के बीच डूबे हुए लोगों की तलाश शुरू की गई। सिंचाई विभाग से पानी का बहाव रुकवा कर नहर का जलस्तर कम कराने के बाद शाम होते-होते एक महिला का शव ग्राम नगरदा से बरामद हुआ जबकि एक अन्य महिला व तीन बच्चों का कुछ पता नहीं चल पाया है।

प्रारम्भिक सूचनाओं के मुताबिक सक्ती जिला के ग्राम रेड़ा से कुछ ग्रामीण एक पिकअप में सवार हो कर कोरबा जिले के ग्राम खरहरी आ रहे थे। नहर के किनारे मार्ग से गुजरते वक्त तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरा। इस वाहन में सवार कुछ लोग तो बाहर निकलने में सफल हो गए लेकिन महिलाओं और बच्चे समेत पांच लोग डूबकर लापता हो गए। पिकअप का चालक फरार हो गया। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद है।

इस घटना की सूचना मिलते ही उरगा पुलिस घटनास्थल पहुंची साथ ही एसपी सिद्धार्थ तिवारी भी मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में मार्गदर्शन दे रहे हैं। रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया ने भी घटनास्थल पहुंचकर आवश्यक जानकारी ली। लापता हुई महिला और बच्चों के संबंध में सूचना उनके परिजन तक पहुंचाई गई है।

Latest News

कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम कटघोरा ने जारी किया आदेश, 2 से 8 नवंबर तक भारी वाहनों सहित सभी प्रकार के आवागमन पर प्रतिबंध;...

कोरबा(आधार स्तंभ) :  गेवरा-दीपका से कोरबा आने-जाने वाले प्रमुख मार्ग पर कुचेना के समीप स्थित रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) की...

More Articles Like This

- Advertisement -