छत्तीसगढ़ में बड़ा घोटाला: CGMSC के 5 अधिकारी गिरफ्तार, रायपुर स्पेशल कोर्ट में सुनवाई आज

Must Read

रायपुर :छत्तीसगढ़ CGMSC घोटाला मामले में 5 अधिकारियों को EOW ने गिरफ्तार किया है। इन सभी अधिकारियों को पूछताछ के लिए शुक्रवार को EOW दफ्तर बुलाया गया था। जिसके बाद उन्हें देर शाम पकड़ लिया गया। रायपुर के स्पेशल कोर्ट में आज उन्हें पेश कर रिमांड मांगी जाएगी।

बताया जा रहा है कि, CGMSC महाप्रबंधक तकनीशियन के पद पर रहे बसंत कौशिक, जीएम तकनीशियन कमलकांत पाटनवार, बायोमेडिकल इंजीनियर क्षिरौंद्र रावटिया, स्वास्थ्य विभाग स्टोर इंचार्ज डॉ. अनिल परसाई और आनंद राव की गिरफ्तारी की सूचना है।

पूर्व IAS रानू साहू की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कोयला घोटाले में राहत नहीं

दरअसल, CGMSC घोटाले में अधिकारियों और कारोबारियों ने सरकार को 411 करोड़ रुपए का कर्जदार बना दिया। IAS, IFS समेत अफसरों ने मिलीभगत कर सिर्फ 27 दिनों में 750 करोड़ रुपए की खरीदी कर ली। इस केस में मोक्षित कॉर्पोरेशन के डायरेक्टर शशांक चोपड़ा EOW की रिमांड पर है।

Latest News

कोरबा मंडल कार्यकारिणी सदस्य कविता सोनी ने तोडी शब्द मर्यादा, थू-थू करते हुए लोग उनके सोच पर उठा रहें है सवाल

कोरबा(आधार स्तंभ) :  कोरबा जिले के रजगामार क्षेत्र की एक 7 वर्षीय मासूम बेटी के साथ निर्दयता करने, उसे...

More Articles Like This

- Advertisement -