कोरबा में यू-ट्यूबर के खिलाफ शिकायत: दुकानदार की छबि धूमिल करने का आरोप

Must Read

कोरबा (आधार स्तंभ) :  कोरबा जिले में एक मोबाइल दुकान संचालक ने एक यू-ट्यूबर के खिलाफ पुलिस अधीक्षक और साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है। दुकानदार का आरोप है कि यू-ट्यूबर ने पैसे ऐंठने के उद्देश्य से झूठा दावा यू-ट्यूब में अपलोड कर दिया, जिससे दुकानदार की छबि धूमिल हो गई।

मामला यह है कि 6 मार्च 2025 को एक ग्राहक विक्रम सोन ने अपने मोबाइल में कैमरा लेंश का ग्लास लगवाने के लिए दुकान में आया था। दुकानदार ने ग्लास लगाकर ग्राहक को वापस कर दिया, लेकिन अगले दिन ग्राहक यू-ट्यूबर के साथ आया और दुकानदार पर मोबाइल कैमरा खराब करने का आरोप लगाने लगा।

दुकानदार ने इसका विरोध किया, लेकिन यू-ट्यूबर ने वीडियो बनाकर अपलोड करने की धमकी दी और बाद में पैसे नहीं देने पर झूठा आरोप लगाकर वीडियो अपने इंस्टाग्राम आईडी पर अपलोड कर दिया। वीडियो अपलोड होते ही हजारों लोगों ने देखा और दुकानदार के खिलाफ कई अपशब्द वाक्य और व्यवसाय की छबि को धूमिल करने वाले कमेंट्स आने लगे।

Latest News

पुलिस आरआई पर गम्भीर आरोप,पुलिस कर्मियों से कराते हैं बाथरूम की सफाई और झाड़ू-पोछा

जांजगीर-चांपा(आधार स्तंभ) :  संयुक्त पुलिस कर्मचारी एवं परिवार कल्याण संघ ने जांजगीर-चांपा जिले में पदस्थ रक्षित निरीक्षक के विरुद्ध...

More Articles Like This

- Advertisement -