अंडीकछार के उपसरपंच बने उमेश श्रीवास, प्रतिद्वंद्वी को 5 वोट से हराया

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) : कोरबा जिले के पाली तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत अंडीकछार में उमेश कुमार श्रीवास ने उपसरपंच पद पर अपना कब्जा जमा लिया है।

पिछले दिनों हुए उपसरपंच चुनाव में अंडीकछार पंचायत में उपसरपंच पद के दो दावेदार थे उमेश कुमार श्रीवास और भगवती सरुता। जिसमें उमेश कुमार को 10 वोट और भगवती सरुता को 5 वोट मिले। उमेश कुमार श्रीवास ने भगवती सरुता को 5 वोटों से मात देकर उपसरपंच पद पर जीत हासिल की है। उमेश कुमार श्रीवास का कहना है कि वे चुनावी खींचतान को दरकिनार करते हुए हमेशा ग्राम की जनता के हित में कार्य करेंगे। उमेश के उपसरपंच बनने पर पूरे गांव में हर्ष की लहर दौड़ गई है।

Latest News

बांगो बांध अलर्ट जलस्तर बढ़ा, गेट खोलने की तैयारी:हसदेव नदी किनारे क्षेत्र में अलर्ट, बाढ़ प्रभावित गांवों में मुनादी कराने के आदेश…

कोरबा(आधार स्तंभ)  : कोरबा में लगातार हो रही बारिश के बीच मिनीमाता बांगो बांध प्रशासन ने वर्षाकाल 2026 को लेकर...

More Articles Like This

- Advertisement -