राजकोट को मिलेगी नई सौगात: पीएम मोदी करेंगे कई विकास योजनाओं का लोकार्पण, गिर में देखा शेरों का संसार

Must Read

अहमदाबाद : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिन के गुजरात दौरे पर हैं। वर्ल्ड वाइल्डलाइफ डे के मौके पर सोमवार सुबह वे गिर नेशनल पार्क में एशियाटिक शेरों को देखने पहुंचे। पीएम के गिर पहुंचते ही वहां मोदी-मोदी के नारे लगे। मोदी रात में सासण में रुके थे।

गिर के सिंह सदन से लौटने के बाद मोदी नेशनल बोर्ड ऑफ वाइल्ड लाइफ (NBWL) बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में वन्यजीवों से संबंधित राष्ट्रीय स्तर के मुद्दों पर चर्चा होगी। इसके बाद वे राजकोट में कई प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करेंगे।

मोदी ने रविवार को सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की थी। इससे पहले वे वनतारा गए थे। जामनगर स्थित वनतारा पशु बचाव और पुनर्वास केंद्र है। इसकी देखरेख मुकेश अंबानी के बेटे अनंत करते हैं।

Latest News

थाना जूटमिल क्षेत्र अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड में मिले अज्ञात शव की हो गई पहचान एक आरोपी और चार विधि से...

मामले में जूटमिल पुलिस ने पहले ही हत्या के अपराध में एक आरोपी और चार विधि से संघर्षरत...

More Articles Like This

- Advertisement -