CG NEWS : मतदान से एक दिन पहले जनपद सदस्य प्रत्याशी की मौत

Must Read

जशपुर. छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण का मतदान 23 फरवरी को होना है. मतदान से एक दिन पहले जशपुर जिले में जनपद पंचायत सदस्य प्रत्याशी संजय लहरे की मौत होने से इलाके में हड़कंप मच गया है. हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका जताई जा रही है.

बता दें कि पत्थलगांव जनपद पंचायत के क्षेत्र क्रमांक 6 में भी रविवार को वोटिंग होनी है. इससे पहले जनपद सदस्य प्रत्याशी की मौत से इलाके में शोक की लहर है.

पत्थलगांव जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 06 से बूढ़ाडांड़ गांव के रहने वाले संजय लहरे प्रत्याशी थे. वे अलमारी चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ रहे थे. उनकी मौत अचानक आज सुबह लगभग 4 बजे बजे हुई. इस घटना के बाद परिजनों और समर्थकों ने दुख जताया है. इलाके में मातम पसरा हुआ है.

Latest News

अकलतरा ओवरब्रिज के नीचे बड़ा हादसा, पानी से भरे गहरे गड्ढे में जा गिरा, बाल बाल बचा परिवार

अकलतरा(आधार स्तंभ) :  अकलतरा में रविवार शाम एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब पामगढ़ से शादी समारोह...

More Articles Like This

- Advertisement -