स्कूल के टॉयलेट में जोरदार ब्लास्ट हो गया, जिसमें चौथी कक्षा की एक छात्रा झुलस गई

Must Read

 

स्कूल के टॉयलेट में जोरदार ब्लास्ट हो गया, जिसमें चौथी कक्षा की एक छात्रा झुलस गई है।

बिलासपुर(आधार स्तंभ) : बिलासपुर के सेंट विंसेंट पलोटी स्कूल में एक बड़ा हादसा हुआ है। स्कूल के टॉयलेट में जोरदार ब्लास्ट हो गया, जिसमें चौथी कक्षा की एक छात्रा झुलस गई है।

जानकारी के अनुसार, ब्लास्ट सोडियम की वजह से हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, अन्य कक्षा के छात्रों ने टॉयलेट सीट पर सोडियम रखा था। सोडियम के पानी के संपर्क में आने पर टॉयलेट में धमाका हो गया।

छात्रा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है, जिसके बाद सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच में जुट गई है। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है।

Latest News

गौशाला में शादी का ढोंग रचा, पीड़ित परिवार ने बताया-शादी के नाम कई युवतियों की जिंदगी से खेल चुका है 🫵🏻 सारंगढ़ थाना में...

  कोरबा-कटघोरा(आधार स्तम्भ) :  कोरबा जिले के कटघोरा का भाजपा नेता और भाजयुमो में पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य चिंटू...

More Articles Like This

- Advertisement -