CG NEWS : राजिम कुंभ मेला शुरू होने से पहले फूटा व्यापारियों का गुस्सा

Must Read

गरियाबंद। राजिम कुंभ कल्प मेला 12 फरवरी से शुरू हो रहा है. इस महाआयोजन के लिए खरीदारी कर चुके व्यापारियों को दुकान लगाने की अनुमति नहीं मिली है, जिसके विरोध में उन्होंने तहसील कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया.

प्रदर्शन कर रहे व्यापारियों की मांग है कि उन्हें कुलेश्वर मंदिर से राजीवलोचन मंदिर के बीच नदी में दुकान लगाने की इजाजत दी जाए. उनकी दलील है कि पिछले 20 वर्षों से वे इसी स्थान पर दुकान लगाते आ रहे हैं. इस बार भी दुकान लगाने की उम्मीद से वे पहले ही लाखों रुपये का माल खरीद चुके हैं. ऐसे में स्थान बदले जाने से उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ेगा.

बता दें कि राजिम कुंभ कल्प मेले में प्रदेश के कोने-कोने से आए व्यापारियों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय व्यापारी अपनी-अपनी दुकानें लगाते हैं. वहीं प्रशासन गाइडलाइन का हवाला देते हुए इस बार मेला मैदान में सिर्फ 600 दुकानों की व्यवस्था करने की बात कह रहा है. निर्धारित स्थान पर दुकान लगाने की अनुमति नहीं मिलने पर व्यापारी नाराजगी जता रहे हैं.

फिलहाल, प्रशासन ने नगरीय निकाय चुनाव समाप्त होने के बाद विषय पर गौर करने की बात कही है, वहीं दूसरी ओर आक्रोशित व्यापारियों ने प्रशासन द्वारा उन्हें दुकान लगाने की जगह उपलब्ध नहीं कराए जाने पर पुराने मेला मैदान की निजी जमीन पर दुकान लगाने की चेतावनी दी है.

Latest News

युवक की झाड़ियों में मिली लाश हत्या की जताई जा रही आशंका, सिर पर गहरे चोट के निशान, पुलिस जांच में जूटी…

रायगढ़ (आधार स्तम्भ) :  रायगढ़ जिला में एक युवक की लाश झाड़ियों के बीच देखा गया। रात से युवक...

More Articles Like This

- Advertisement -