कोरबा: महिला मरीज की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप

Must Read

कोरबा के न्यू कोरबा अस्पताल में एक महिला मरीज की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। काशी नगर की रहने वाली 40 वर्षीय फातुना बेगम को गले में तकलीफ की शिकायत के बाद कल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का कहना है कि भर्ती के समय मरीज की स्थिति सामान्य थी और वह पैदल चलकर अस्पताल आई थी।

 

मरीज की हालत बिगड़ने पर उसे आईसीयू में शिफ्ट किया गया, जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों की लापरवाही के कारण मरीज की मौत हुई है और वे इस मामले की उचित जांच की मांग कर रहे हैं।

पुलिस ने हंगामा कर रहे परिजनों को समझाया

हंगामे की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी प्रमोद डनसेना के नेतृत्व में पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Latest News

पारिवारिक तनाव और नशे की लत से टूटा युवक, घर में लगा ली फांसी…

धमतरी,(आधार स्तंभ) :  छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में आत्महत्या के मामलों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा...

More Articles Like This

- Advertisement -