कोरबा: ट्रेलर ट्राला चोरी का खुलासा, मास्टरमाइंड समेत 8 आरोपी गिरफ्तार

Must Read

कोरबा। पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रेलर ट्राला चोरी के मामले का खुलासा किया है। इस मामले में मास्टरमाइंड अदनान मेमन समेत 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। चोरी हुआ ट्राला बरामद कर लिया गया है, जिसे आरोपियों ने 21 लाख रुपये में बेच दिया था। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई इनोवा और स्विफ्ट कार भी जब्त कर ली है।

घटना का विवरण:
ट्रांसपोर्टिंग का काम करने वाले सुरेंद्र बहादुर सिंह ने 22 नवंबर 2024 को कोतवाली थाना में ट्रेलर ट्राला चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। ट्राला NTPC साइलो नंबर 3 के पास खड़ा था, जिसे रात के समय अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर थाना प्रभारी दर्री और साइबर सेल की टीम ने जांच शुरू की।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पुरानी बस्ती निवासी अदनान मेमन को तलब किया। पूछताछ में अदनान ने स्वीकार किया कि उसने ट्राला चोरी की योजना बनाई थी। अदनान और उसके साथियों ने मिलकर ट्राला को बिलासपुर के पंचानंद राय और अनीश पणिकर को बेच दिया।

Latest News

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत , हत्या की आशंका

गरियाबंद(आधार स्तम्भ) :  छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले के मुनगापदर...

More Articles Like This

- Advertisement -