अखिलेश बोले- महाकुंभ में कैबिनेट बैठक करना गलत

Must Read

प्रयागराज।’ यूपी सरकार की बुधवार को महाकुंभ में कैबिनेट बैठक हुई। इसमें धार्मिक सर्किट बनाने से लेकर 2 करोड़ छात्रों को स्मार्टफोन और टैबलेट बांटने पर मुहर लगी।

वहीं, मंत्रिपरिषद बैठक पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने तंज कसा। कहा- कुंभ में मंत्रिपरिषद बैठक करना गलत है। कुंभ वो स्थान नहीं है, जहां पर राजनीतिक कार्यक्रम और फैसले लिए जाएं।

अखिलेश यादव के बयान पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने पलटवार किया। कहा- अखिलेश जी पूरी तरह से सनातन के खिलाफ बोलते हैं। आने वाले दिनों में सनातन के खिलाफ बोलने पर उनको खामियाजा भुगतना पड़ेगा। गंगा मैया अखिलेश यादव को सदबुद्धि दें।

उधर, अभिनेत्री भाग्यश्री भी महाकुंभ पहुंची। कहा- हम बहुत उत्साहित हैं, पूरे परिवार के साथ आए हैं। हम देखना चाहेंगे कि महाकुंभ में क्या तैयारियां की गई हैं। प्रशासन ने इतनी सुविधाएं की हैं वह देखेंगे और गंगा स्नान करेंगे।

Latest News

थाना जूटमिल क्षेत्र अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड में मिले अज्ञात शव की हो गई पहचान एक आरोपी और चार विधि से...

मामले में जूटमिल पुलिस ने पहले ही हत्या के अपराध में एक आरोपी और चार विधि से संघर्षरत...

More Articles Like This

- Advertisement -