CG NEWS : दो पक्षों में जमकर मारपीट, एक युवक की मौत

Must Read

रायगढ़. खरसिया में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है. इस घटना में घायल एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई. यह मामला खरसिया के मोहापाली का है. पुलिस मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है. जानकारी के मुताबिक, गर्ग परिवार और अनु बुटीक परिवार वालों के बीच मामूली बात पर विवाद हुआ था.

इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट हुई. इस घटना में घायल अन्नू अग्रवाल की अस्पताल में मौत हो गई. वहीं घटना के बाद एक आरोपी चीनू अग्रवाल ने खुद थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण किया. इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने पुलिस पर राजनीति दबाव का आरोप लगाया है. मृतक अन्नू अग्रवाल का शव को लेकर परिजन न्याय पाने के लिए विरोध करने की तैयारी में हैं.

Latest News

कोरबा मंडल कार्यकारिणी सदस्य कविता सोनी ने तोडी शब्द मर्यादा, थू-थू करते हुए लोग उनके सोच पर उठा रहें है सवाल

कोरबा(आधार स्तंभ) :  कोरबा जिले के रजगामार क्षेत्र की एक 7 वर्षीय मासूम बेटी के साथ निर्दयता करने, उसे...

More Articles Like This

- Advertisement -