महाकुंभ में अडाणी पहुंचे, कहा- यहां आकर उत्साहित हूं

Must Read

प्रयागराज।’ महाकुंभ का आज 9वां दिन है। बिजनेसमैन गौतम अडाणी महाकुंभ पहुंचे। उन्होंने कहा- मैं यहां आकर बहुत उत्साहित हूं। इस्कॉन मंदिर में भगवान कृष्ण की आरती की। परिवार के साथ वह रसोई में गए। जहां पर भोजन प्रसाद बनाया। इस्कॉन शिविर और अडाणी ग्रुप की ओर से भंडारे की शुरुआत की। भंडारे में दाल, सोयाबीन और आलू की सब्जी, रोटी, पूड़ी और हलवा परोसा।

खुद भंडारे में भोजन किया। वह संगम और लेटे हनुमान जी मंदिर भी जाएंगे। 1 फरवरी को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, 5 को पीएम मोदी और 10 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महाकुंभ में आएंगी। दोपहर 12 बजे तक 27.41 लाख लोगों ने स्नान किया। अब तक 9 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं।

Latest News

पारिवारिक तनाव और नशे की लत से टूटा युवक, घर में लगा ली फांसी…

धमतरी,(आधार स्तंभ) :  छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में आत्महत्या के मामलों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा...

More Articles Like This

- Advertisement -