शरद पवार बोले- शाह पद की गरिमा कायम रखें

Must Read

मुंबई।’ शरद पवार ने गृह मंत्री अमित शाह को अपने पद की मर्यादा बनाए रखने की नसीहत दी है। दरअसल, 12 जनवरी को अमित शाह ने शिरडी में भाजपा के सम्मेलन में कहा था कि महाराष्ट्र में भाजपा की जीत ने 1978 में पवार के द्वारा शुरू की गई विश्वासघात की राजनीति को 20 फीट जमीन में दफना दिया है।

पवार ने मंगलवार को मुंबई में कहा- इस देश ने कई बेहतरीन गृह मंत्री देखे हैं, लेकिन उनमें से किसी को भी अपने राज्य से बाहर नहीं निकाला गया। उनका इशारा सोहराबुद्दीन शेख फर्जी मुठभेड़ मामले में 2010 में शाह को 2 साल के लिए गुजरात से बाहर निकाले जाने की ओर था। 2014 में शाह को सभी आरोपों से बरी कर दिया गया था।

शरद पवार ने कहा कि 1978 में मैं CM था। तब राजनीति में पक्ष-विपक्ष के बीच इतनी कटुता नहीं थी। उस समय जन संघ के उत्तम राव पाटिल जैसे लोग भी मेरी मिनिस्ट्री में थे। इसके बाद जब वाजपेयी PM बने थे, तो उन्होंने मुझे आपदा मैनेजमेंट अथॉरिटी का अध्यक्ष बनाया था। मेरे विपक्ष में होने के बावजूद उन्होंने मुझे जिम्मेदारी दी थी।

Latest News

थाना जूटमिल क्षेत्र अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड में मिले अज्ञात शव की हो गई पहचान एक आरोपी और चार विधि से...

मामले में जूटमिल पुलिस ने पहले ही हत्या के अपराध में एक आरोपी और चार विधि से संघर्षरत...

More Articles Like This

- Advertisement -