Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति पर 19 साल बाद बन रहा है अत्यंत ही शुभ संयोग, इन कामों को करने से मिलेगा कई गुना अधिक लाभ

Must Read

इस साल बेहद ही दुर्लभ संयोग में मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा। बता दें कि जब सूर्य धनु राशि से निकल मकर राशि में प्रवेश करते हैं तब मकर संक्रांति मनाई जाती है। इस साल यह 14 जनवरी को सूर्य मकर राशि में गोचर करेंगे। इसी दिन मकर संक्रांति का त्यौहार मनाया जाएगा। हिंदू धर्म में इस पर्व का विशेष महत्व है। इस बार का मकर संक्रांति अत्यंत खास इसलिए भी है क्योंकि इसी दिन महाकुंभ का पहला शाही स्नान किा जाएगा। तो चलिए अब जानते हैं कि मकर संक्रांति के दिन बनने वाले शुभ योग में क्या करना फलदायी रहेगा।

मकर संक्रांति 2025 में बन रहा है शुभ योग का संयोग

14 जनवरी को इस साल मकर संक्रांति के दिन दुर्लभ पुष्य नक्षत्र का संयोग बन रहा है। ज्योतिषों की अनुसार मकर संक्रांति पर ऐसा संयोग वर्षों बाद बन रहा है। मकर संक्रांति के दिन  सुबह 10 बजकर 17 मिनट के बाद  पुष्य नक्षत्र लग जाएगा। पुष्य नक्षत्र 15 जनवरी को सुबह 10 बजकर 28 मिनट पर समाप्त होगा। मकर संक्रांति का पुण्य काल 14 जनवरी को सुबह 9 बजकर 3 मिनट से शाम 5 बजकर 46 मिनट तक रहेगा। वहीं मकर संक्रांति का महा पुण्य काल 14 जनवरी को सुबह 9 बजकर 3 मिनट से सुबह 10 बजकर 48 मिनट तक रहेगा।

मकर संक्रांति के करें ये काम 

  • मकर संक्रांति के दिन गंगा या अन्य पवित्र नदियों में स्नान-दान करना चाहिए।
  • मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव की आराधना के साथ सूर्य मंत्रों का जाप भी करें।
  • मकर संक्रांति के दिन गरीब और जरूरतमंदों को तिल, गुड़, वस्त्र, कंबल और खिचड़ी का दान करें।
  • मकर संक्रांति के दिन तिल, दही, गुड़ और खिचड़ी का सेवन जरूर करें।
  • मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव को जल, तिल अर्पित करें। साथ ही भगवान को तिल वाले लड्डू चढ़ाएं।
Latest News

ग्राम डीडासरई–देवपहरी के जंगल में दो महिलाओं के ऊपर भालू ने किया खतरनाक हमला

कोरबा(आधार स्तंभ)  :   जिले के वनांचल ग्राम डीडासरई–देवपहरी के जंगल में मंगलवार शाम करीब 6 बजे भालू के हमले...

More Articles Like This

- Advertisement -