सक्ती: पुलिस अधीक्षक की बैठक में अपराधों और सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा, नई कार्यवाहियों के निर्देश

Must Read

सक्ती: पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा ने जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों और थाना/चौकी प्रभारियों के साथ बैठक आयोजित कर 2024 में घटित और लंबित अपराधों की समीक्षा की। बैठक में थाना प्रभारियों को लंबित मामलों के निराकरण का निर्देश दिया गया।

साथ ही, सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर हाईवे को हेलमेट जोन घोषित किया गया। अगले वर्ष, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए समय बदल-बदलकर चेकिंग करने के निर्देश दिए गए। शराब पीकर वाहन चलाने, ओवरस्पीडिंग, बिना सीट बेल्ट, और गलत दिशा में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इसके अलावा, गुम नाबालिगों के मामलों की समीक्षा करते हुए ऑपरेशन मुस्कान के तहत छत्तीसगढ़ से बाहर गए बच्चों की बरामदगी के लिए टीम भेजने के निर्देश दिए गए। थाना परिसर की सफाई और रिकार्ड को अपडेट रखने के भी निर्देश दिए गए। बैठक में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सक्ती श्री मनीष कुंवर और चंद्रपुर श्री सुमित गुप्ता भी उपस्थित रहे।

Latest News

तेज रफ्तार भारी वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत, चालक फरार

कोरबा,28 फरवरी (वेदांत समाचार)। मानिकपुर रेलवे कॉलोनी मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार...

More Articles Like This

- Advertisement -