पीथमपुर में पुलिस-प्रशासन की नाकामी,माइनिंग ऑफिसर पर लग रहा था रेत माफिया से मिलीभगत का आरोप,सरकार को लाखों का नुकसान!

Must Read

जांजगीर-चांपा (आधार स्तंभ) :  जिले में बीते दिनों जिले के माइनिंग ऑफिसर हेमंत पर रेत माफिया से मिलीभगत का आरोप लग रहा था जिससे उनका अन्यत्र ट्रांसफर कर दिया गया ।

अब नए आये माइनिंग ऑफिसर अनिल साहू जी के प्रभारी बनाए जाने के बाद पीथमपुर क्षेत्र में अब भी ट्रैक्टरों और जेसीबी के द्वारा हसदेव नदी के किनारे रेत डंप कर सुबह 4 बजे से रेत का परिवहन लगातार किया जा ही रहा है।

इन रेत माफियाओं पर पुनः अंकुश लगाने की आवश्यकता है क्योंकि इससे शासन को हर माह लाखों रुपए का चुना लग रहा।दिन के समय भी कई ट्रैक्टर चालकों को सीधे नदी में उतरकर रेत निकालते देखा जा सकता है ।

ऐसे रेत घाट को ग्राम पंचायत के सुपुर्द करने से शासन को आमदनी भी शुरू हो सकती है और साथ ही ग्राम के विकास में भी गति आएगी। इस बात पर जनप्रतिनिधियों के भी ध्यानाकर्षण की जरूरत है ।

Latest News

राशन की हेराफेरी ,चावल की बोरियों पर लगेगा बारकोड…क्या होगा हेरा फेरी बंद ?

रायपुर (आधार स्तंभ)   :  छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के चावल की सप्लाई में होने वाली कथित हेरफेर...

More Articles Like This

- Advertisement -