पॉलिटेक्निक छात्र फंदे पर झूला, सदमे में भाई और माता-पिता

Must Read
  1. दुर्ग (आधार स्तंभ) : भिलाई में पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्र लवकुश पाण्डेय ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसने फांसी क्यों लगाई है, इसका पता नहीं चल सका है। घटना सुपेला थाना क्षेत्र के वार्ड-10 आदर्श पारा की है। लवकुश के मामा ने बताया कि, वो घर में सबसे छोटा था। उसका बड़ा भाई मनीष बीटेक कर रहा है। उसकी एक बहन भी है। उसके पिता सुनील पाण्डेय ड्राइवर का काम करते हैं। मां हाउस वाइफ है।

शनिवार शाम 6 बजे लवकुश खाना खाकर घर से निकल गया। कुछ देर बाद लवकुश की मां कुसुम घर के पीछे बोर चालू करने गई। तो वहां लवकुश पर लटका हुआ था। मां ने शोर मचाया तो घर के बाकी लोग तुरंत पहुंचे। उन्होंने देखा कि रस्सी के जरिए फंदा बनाकर उसने फांसी लगाई है। परिवार की सूचना पर सुपेला पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया। उसे पीएम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला स्थित मॉर्चुरी में भेजा गया। रविवार को उसका पोस्टमॉर्टम होगा।

Latest News

राशन की हेराफेरी ,चावल की बोरियों पर लगेगा बारकोड…क्या होगा हेरा फेरी बंद ?

रायपुर (आधार स्तंभ)   :  छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के चावल की सप्लाई में होने वाली कथित हेरफेर...

More Articles Like This

- Advertisement -