गुजरात के पोरबंदर में कोस्टगार्ड हेलिकॉप्टर क्रैश, 3 की मौत

Must Read

पोरबंदर। गुजरात के पोरबंदर में रविवार दोपहर 12 बजे इंडियन कोस्टगार्ड का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। कोस्टगार्ड का हेलिकॉप्टर ध्रुव नियमित उड़ान पर था।

पोरबंदर एयरस्ट्रिप पर लैंडिंग के दौरान हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। हेलिकॉप्टर के गिरते ही उसमें आग लग गई। इंडियन कोस्टगार्ड ने बताया कि हेलिकॉप्टर में 2 पायलट समेत 3 लोग सवार थे। जानकारी मिल रही है कि सभी की जान चली गई।

पिछले साल 2 सितंबर को भी इंडियन कोस्ट गार्ड (ICG) के एडवांस्ड लाइट हेलिकॉप्टर (ध्रुव) पोरबंदर तट के पास अरब सागर में गिर गया था। इस दौरान हेलिकॉप्टर में सवार 4 में से एक क्रू मेंबर को बचा लिया गया था, जबकि 3 क्रू मेंबर्स लापता हो गए थे।

Latest News

बीच सड़क दिनदहाड़े हत्या से सनसनी

कोरबा(आधार स्तंभ) :  कोरबा शहर के ओवरब्रिज रेलवे क्रॉसिंग के नीचे आज दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गई जब...

More Articles Like This

- Advertisement -